प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर हुई बैठक

जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आरसीसीआई की तरफ से मंगलवार 5 मई को जयपुर के एमआई रोड स्थित चैंबर भवन में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, मुख्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं आरपीएफसी-प्रथम क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के साथ एक महत्वपूर्ण संवादात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन के संदर्भ में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य नियोक्ता संगठनों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से योजना के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना रहा। बैठक ईपीएफओ में के पीबी वर्मा अतिरिक्त सीपीएफसी, प्रधान कार्यालय दिल्ली एवं परितोष कुमार आरपीएफसी-प्रथम क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न क्षेत्रों एमएसएमई, विनिर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर डॉ. के.एल. जैन, अध्यक्ष, राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कर्मचारी भविष्य निधि के महत्व पर प्रकाश डाला और नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों एवं लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया और अधिक से अधिक नियोक्ताओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना संगठित क्षेत्र में नए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना द्वारा नए कर्मचारियों के पंजीकरण पर नियोक्ताओं को प्रोत्साहन एवं वित्तीय लाभ दिए जाते हैं। बैठक के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा योजना के सरलीकरण, व्यापक जागरूकता, लाभों के समयबद्ध वितरण और एमएसएमई क्षेत्र के लिए विशेष प्रोत्साहनों की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *