भाजपा की जीत पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जताई खुशी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन को मिले प्रचंड जनसमर्थन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं के साथ खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह जनादेश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सेवा, सुशासन और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एक साफ सुथरी और मजबूत सरकार बनने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप पहले से अधिक सीटें प्राप्त हुई हैं। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगे कहा कि इस परिणाम से साफ है कि जनता ने भाजपा के कामकाज को सराहा है। अब जनता केवल वादों पर नहीं बल्कि काम पर विश्वास करती है और देश की जनता झूठे आश्वासनों से कभी भ्रमित नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *