डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सुनी आमजन की समस्याएं

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार 4 मई को सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई आयोजित की, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस जनसुनवाई के दौरान आमजन ने बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उप मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और आत्मीयता से सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के आदेश दिए। इस जनसुनवाई के दौरान लोगों में अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का उत्साह देखने को मिला। वहीं उपमुख्यमंत्री के इस पहल को आमजन के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *