विधायक कोष से 20 लाख रुपए से सामुदायिक भवन का निर्माण किया

जयपुर। शास्त्री नगर स्थित सुभाष कॉलोनी के राधाकृष्ण पार्क में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार 10 मई को विधायक कोष से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन से क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में बनीपार्क मंडल अध्यक्ष निखिल वर्मा, कार्यक्रम संयोजक आलोक पारीक, निवर्तमान पार्षद चेयरमैन मनोज मुद्गल, मंडल महामंत्री प्रमोद झा, रोहित शर्मा, संजय राजपुरोहित, श्याम सुंदर अग्रवाल, कालीचरण शर्मा, संजय भाया, रतनलाल कट्टा, विवेक शर्मा, देवेन्द्र बानूड़ा, डॉ. संजना पारीक सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक कोष का उपयोग जनहित में किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक आलोक पारीक ने विधायक गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन की लंबे समय से मांग थी, जिसके पूर्ण होने से अब स्थानीय लोगों को सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इसके बाद विधायक गोपाल शर्मा ने वार्ड 38 खातीपुरा स्थित मरुधर विहार कॉलोनी के गणेश श्याम बाबा मंदिर में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जनसंवाद किया और लोगों को समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मरुधर विहार विकास समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक बंसल, शंभू सिंह राठौड़, शांति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष अमित चोपड़ा, वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *