उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की विकास कार्यों और बजट घोषणाओं पर मंथन

जयपुर। सचिवालय स्थित कार्यालय में मंगलवार 19 मई को वित्त विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की। उन्होंने विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि फाइनेंस विभाग की रिव्यू मीटिंग में विभागीय कार्यों के साथ ही बजट घोषणाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया ताकि प्रदेश के विकास कार्यों को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *