कीर्तिमान बनाने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

जयपुर। अत्यन्त प्रसन्नता का विषय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दशमी एवं द्वादशी की परीक्षा 2026 में कीर्तिमान बनाने वाले विद्या भारती राजस्थान के 47 भैया बहिनों को सम्मानित करने के लिए बुधवार 29 अप्रैल को राजधानी जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पूज्य 108 ओमदास महाराज पीठाधीश्वर अखिल भारतीय सांगरिया धूणी सीकर के पावन सान्निध्य में शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में यह समारोह सम्पन्न होगा। इस अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविन्द चन्द्रमहन्त का मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन मिलेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती की पूर्व छात्रा कल्पना पारीक, अतिक्ति वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपुर रहेगी। इस समारोह में जयपुर महानगर के लगभग 300 मेधावी छात्र/छात्रा और सम्पूर्ण राजस्थान से भी प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित होंगे। विद्या भारती राजस्थान के लिए प्रसन्नता की बात है कि आरएएस–2024 में विद्या भारती के 79 पूर्व छात्रों ने सफलता प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में देशभर में पाठ्यक्रम नियोजन, शिक्षक प्रशिक्षण और कौशल शिक्षा के संदर्भ में विद्या भारती का सरकार के साथ निरन्तर सहयोग बना रहता है।
इस प्रेसवार्ता में विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिवप्रसाद, राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविन्द कुमार, विद्या भारती राजस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. भरतराम, बालिका शिक्षा की सह संयोजिका प्रमिला और अखिल भारतीय प्रशिक्षण सह संयोजक राममनोहर भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *