धार्मिक संस्कार शिविर शुरू

जयपुर। मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ पदम-निर्मल रारा परिवार द्वारा झण्डारोहण करके किया गया। इसके बाद बच्चों के जुलूस, दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का आगाज हुआ। इस अवसर पर कलश स्थापना सुशीला टोंग्या, रजनी लुहाड़िया एवं विनीता जैन परिवार द्वारा और चित्र अनावरण प्रमोद-भारती गंगवाल परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन कान्ता बड़जात्या परिवार द्वारा सम्पन्न हुआ। समिति के संगठन मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि कार्यक्रम में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की विदुषी वंशिका दीदी एवं शैली दीदी के साथ स्थानीय शिक्षकों, अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों का प्रबंधकारिणी समिति एवं संयोजकों द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में पाठशाला के छात्र-छात्राएं, महिला एवं पुरुष वर्ग, बालक-बालिकाएं, महिला मंडल, युवा मंडल सहित समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मज्ञान अर्जित करने और बच्चों को संस्कारमय शिक्षा से जोड़ने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *