राज.सहायक कर्मचारी संघ ने चीफ सेक्रेटरी को सौंपा ज्ञापन

जयपुर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के वार्ड बॉय, कर्मचारियों के पे ग्रेड में संशोधन और सहायक कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती की नियुक्ति के लिए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री लेखराज वर्मा, जयपुर जिला मंत्री राजेंद्र कुमार शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष मोहनलाल मीणा ने चीफ सेक्रेटरी को पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन को पुनः सौंपा। जबकि चीफ सेक्रेटरी ने गहनता से ज्ञापन पर चर्चा की।साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *