मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व अनावरण कार्यक्रम आज

जयपुर। भगवान श्री झूलेलाल मंदिर सेवा समिति जयसिंहपूरा खोर के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार 15 मई को श्री अमरापुर स्थान के प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष परम पूज्य गुरुवर सतगुरु स्वामी भगत प्रकाशजी महाराज और संत मंडल के पावन सान्निध्य में भगवान श्री झूलेलाल और आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊँरामजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका पोस्टर विमोचन हवामहल विधानसभा के विधायक बालमुकुंदाचार्य के कर कमलों से हुआ। सुबह 10 बजे प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष और पूज्य संत मंडल के सान्निध्य में ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समारोह में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, हवामहल क्षेत्र के विधायक बालमंकुदाचार्य, समाजसेवी तुलसी त्रिलोकानी सहित अनेक लोग शामिल होंगे। आयोजन समिति के कन्हैयालाल पारवानी, देवीदास चेलानी, दीपक कुमार धामेजानी, दौलत त्रिलोकानी, करन अलवानी, प्रेमचंद फुलवानी, विजय हरलानी, सुनील कुमार, द्वारा इस भव्य एवं विशाल कार्यक्रम में समस्त समाज को प्रेमपूर्वक आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *