आज पत्रकार लीलाराम कर्मश्री अवार्ड से होंगे सम्मानित

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के समापन महोत्सव बुधवार 13 मई को महोत्सव समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी और 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। मंच द्वारा समाजसेवा, शिक्षा, न्याय, चिकित्सा, उद्योग एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को कर्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में दैनिक मृदुल पत्रिका के संवाददाता लीलाराम को समाज उत्थान, जनकल्याण और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कर्मश्री अवार्ड प्रदान किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट रिटायर्ड जजेज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे.के. राका की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कानूनविद् डॉ. एम.सी. गणेशिया करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह आयोजन वसुधैव कुटुंबकम, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम शिवम सुंदरम की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *