जयपुर। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रमेशचन्द शर्मा ने बताया कि कर्मचारी संघ के सभाध्यक्ष सुभाष यादव 30 अप्रैल को अधिवार्षिक आयु प्राप्त कर सेवानिवृत्ति से पहले 27 अप्रैल को प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह के नेतृत्व में सुभाष यादव को मण्डल और संघ में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शाॅल, साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। सम्मान सम्मारोह में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दारा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द नाटाणी, उपाध्यक्ष रोहित सिंह, महासचिव रमेशचन्द शर्मा, संयुक्त महासचिव मो. युसुफ खान एवं मनुज ठाकुर, खेल सचिव मधुर मलिक, कार्यालय सचिव आनन्द सिंह, विजय सिंह, महिला सचिव नेहा फौजदार, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा व प्रचार मंत्री जिनेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।



