आयुदान सिंह कविया बने राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ (पेंशनर्स) के प्रदेश अध्यक्ष

जयपुर। आयुदान सिंह कविया को राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ (पेंशनर्स) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बीमा विभाग में पधारने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर और मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कर्मचारी नेताओं सहित विभाग के निदेशक, प्रशासन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक उनका अभिनंदन किया। सिन्धु वीर नानकराम थावानी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग जयपुर मुख्यालय से कर्मचारी नेताओं एवं विभागीय अधिकारियों में मान सिंह शेखावत, हिमांशु यादव, सिद्धार्थ खिडिया, राजेंद्र सिंह नाथावत, सुनीता चौधरी, दिनेश चौधरी, अरविंद सैनी, दीपक शर्मा, मान सिंह योगी, लेखराज सिंधी, रणवीर सिंह शेखावत, सुरेन्द्र सिंह नाथावत, प्रेम कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विजय माहेश्वरी व घनश्याम सेन सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने पुष्प मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *