जयपुर। प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से रविवार 3 मई को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन "सेवा दिवस" के रूप में मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। कबूतरों के लिए दाने और पेयजल की व्यवस्था की गई। प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विकास महला, संगठन महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष यशपाल भाटिया, महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, फरीद खान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जयपुर के अध्यक्ष डॉ सुनील राघव, चिकित्सा प्रकोष्ठ कोटपूतली के मीडिया प्रभारी कमल मीणा उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास महला ने कहा कि जननायक अशोक गहलोत ने हमेशा दुःखी और जरूरतमंद लोगों के आँसू पोंछने का कार्य किया है। गहलोत की सादगी, सेवा और मानवता करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर गहलोत को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करे।



