जयपुर। गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री 105 ज्ञानमती माताजी के पावन आशीर्वाद व प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका 105 श्री चंदनामति माताजी की पावन प्रेरणा से अध्यक्ष सुमन जैन और राष्ट्रीय महामंत्री सारिका बिलाला के निर्देशन में अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर की ओर से महिला संगठन जयपुर महानगर की अध्यक्ष रीमा गोधा के नेतृत्व में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र संघीजी सांगानेर में सांगानेर वाले बाबा 1008 श्री आदिनाथ भगवान को छत्र चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर सांगानेर वाले बाबा की जय और जय जय गुरूमां के जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर महिला संगठन जयपुर महानगर इकाई की सभी महिला सदस्यों ने पीले परिधान में नमोकार महामंत्र का जाप किया। इसके बाद पंच परमेष्ठी भगवान व मूलनायक अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की आरती की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर के सभी पदाधिकारियों व साधारण सदस्यों का तिलक लगाकर संगठन का बैच वाला दुप्पटा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर की अध्यक्षा रीमा गोधा, मंत्री शिमला जैन, उपाध्यक्ष सुनीता चांदवाड़, कोषाध्यक्ष बीना सोगानी, संयुक्त मंत्री आरती अजमेरा, प्रचार मंत्री सुनीता जैन, सांस्कृतिक मंत्री निशा गंगवाल, संरक्षक सुधा शाह, संरक्षक अनीता जैन हाथरस व अनीता बड़जात्या सहित 20 महिला सदस्य उपस्थित रहे।



