जयपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार 13 मई को उप शाखा एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सर्व सहमति से पुखराज सोनी को नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रामबाबू शर्मा की अध्यक्षता में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री लेखराज वर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष मोहनलाल मीणा, जयपुर जिला मंत्री राजेंद्र कुमार शर्मा, जयपुर जिला संयुक्त मंत्री दीपक कुमार थापा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इन सबकी मौजूदगी में करतल ध्वनि से तालिया बजाकर व पुष्प मालाएं पहनाकर पुखराज सोनी का स्वागत अभिनंदन किया गया। वहीं इस अवसर पर उच्च अधिकारी प्रधानाचार्य दीपक माहेश्वरी एवं एचओडी संजय सिंघल ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



