जयपुर। राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में स्वर चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से रविवार 3 मई को म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 46 गायकों ने एक से बढ़कर एक गायन प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
स्वर चित्रांश म्यूजिकल ग्रुप की संस्थापिका डॉ मीना सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र शेखावत सहित दस विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस ग्रुप के संरक्षक के तौर पर डॉ. अनिल सक्सेना और सीमा सक्सेना, ग्रुप के सब एडमिंस जितेंद्र नाग, मनीष माथुर, हर्ष सक्सेना, संजय सक्सेना, देवेंद्र कुमावत ने सभी का स्वागत उत्साह के साथ करते हुए सभी गायकों का मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गायन प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रस्तुत गानों में प्यार का तोहफा तेरा…., क्या यही प्यार है…., वादा रहा सनम…., यूं ही तुम मुझसे बात करती हो…., यह मौसम रंगीन समा…., तुम तुम ताररा…., और एक से बढ़कर एक…. इत्यादि गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में विमल सक्सेना, संजय चांदनानी, वंदना जैमिनी, पूनम जैन, राजेश भटनागर, राकेश श्रीवास्तव, आकाश कुमार, अरुणा जैन, पूनम चौधरी, दीपेंद्र माथुर, शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल हुए। ग्रुप की संस्थापिका डॉ मीना सक्सेना ने सभी सिंगर्स और टीम मेंबर के एडमिन को धन्यवाद ज्ञापित किया। संरक्षक अनिल और सीमा के हाथों सभी एडमिन और टीम मेंबर को सम्मानित किया गया।





