जयपुर। उत्थान सेवा समिति को योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए आयुष मंत्रालय राजस्थान सरकार की तरफ से उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के हाथों समिति के अध्यक्ष कैप्टन शीशराम चौधरी को सम्मानित किया गया। सिंधु वीर नानकराम थावानी ने बताया कि जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में कैप्टन शीशराम को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए कैप्टन शीशराम चौधरी ने उप मुख्यमंत्री, आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति के महासचिव शिवानंद त्रिपाठी ने समिति को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आव्हान किया कि योग को श्रेत्र में अधिक प्रसारित कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जाए।



