बाल संस्कार शिविर में आध्यात्मिक भक्ति ज्ञान, चरित्र निर्माण, सेवा के गुणों का होगा विकास

जयपुर। आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में 17 मई से पंद्रहदिवसीय श्री अमरापुर बाल संस्कार शिविर का आयोजन सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाएगा। पंद्रह दिवसीय शिविर में 5 से 20 वर्ष तक के सभी बच्चे हिस्सा ले सकते है। यह 15 दिवसीय शिविर के अंतर्गत हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों के पंजीयन 16 मई तक किए जाएंगे। पंजीयन का समय शुभ 8 से 10 बजे तक है। पंजीयन की अंतिम तिथि 17 मई रविवार है। शिविर के अंतर्गत संत महात्माओं सहित अध्यापक जितेन्द्र दाधीच जी शिविर में सरकारों की नींव रखेंगे। शिविर के अंतर्गत धर्म संस्कृति को जीवित रखने के लिए योग, शास्त्रीय ज्ञान, प्रार्थना, सूर्य नमस्कार, भोजन, तिलक, स्नान आदि मंत्रों का बोध कराया जाएगा। साथ ही साथ आध्यात्मिक भक्ति ज्ञान, चरित्र निर्माण, सनातन, धर्म संस्कृति इत्यादि सकारात्मक सोच और सेवा के प्रश्नोत्तरी के गुणों को भी सिखाया जाएगा। श्री अमरापुर स्थान जयपुर के पूज्य स्वामी मोहन प्रकाश महाराज ने बताया कि "श्री अमरापुर बाल संस्कार शिविर" नियमानुरूप संचालित किया जाएगा। शिविर मे हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को नियमित रूप से 15 दिन यानी 31 मई तक समय पे आना अनिवार्य होगा। शिविर में उपयोग होने वाली पाठ्य सामग्री शिविर में नि:शुल्क ही उपलब्ध करवाई जाएगी। समय समय पे अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों की परीक्षा भी ली जाएगी। होनहार ओर जुझारु बच्चों को शिविर के समापन पे सम्मानित कर *प्रमाण पत्र व उपहार भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *