जयपुर। आकाशवाणी केन्द्र जयपुर के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र जयपुर की तरफ से मंगलवार 12 मई को शाम 7 बजे से राजधानी जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में सुगम संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। आकाशवाणी केंद्र जयपुर की कार्यक्रम प्रमुख डॉ अर्चना सिन्हा ने बताया कि आकाशवाणी केन्द्र जयपुर के 90 वर्षों के गौरवमयी इतिहास को समारोह का रूप देते हुए इसमें जयपुर के ख्यातनाम कलाकारों का एक समूह अपने स्वर में देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।



