पांडुलिपि प्रदर्शनी का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं वैदिक हेरिटेज एवं पांडुलिपि शोध संस्थान की तरफ से आयोजित पांडुलिपि प्रदर्शनी और 21 दिवसीय लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार 4 मई को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के अंतर्गत पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को समझा। उप मुख्यमंत्री ने प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं वैदिक विरासत का अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि यह पहल ज्ञान-संपदा के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं, लिपि ज्ञान और शास्त्रीय विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं में भारतीय भाषाओं, लिपियों और शास्त्रों के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ेगी, जिससे हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जयपुर संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार और राजस्थान संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. लता श्रीमाली सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *