मोदी यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने एआई तकनीकों को जाना

जयपुर। मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी लक्ष्मणगढ़ के टेक्निकल स्किल्स एंड डेवलपमेंट सेल–कैरियर डेवलपमेंट सेंटर की तरफ से आर डॉट वेंचर के सहयोग से नोएडा स्थित माइक्रोसॉफ्ट सॉवरेन ऑफिस का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे में छात्र प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग काउंसिल की 42 चयनित छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व टीएसडीसी-सीडीसी की सुश्री ईशा त्रिवेदी ने किया। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के कंसल्टेंट आशीष रंजन और सीनियर कंसल्टेंट मधुर शुक्ला ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, लार्ज लैंग्वेज मॉडल आरएजी और भविष्य की एआई तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए एआई क्विज में हिस्सा लेकर पुरस्कार भी जीते। साथ ही उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के आधुनिक कार्य वातावरण का अनुभव प्राप्त किया और इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ। इससे उन्हें नई तकनीकों की व्यावहारिक समझ के साथ ही करियर के बेहतर अवसरों की जानकारी भी मिली। विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को उद्योग से जोड़ने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *