बेंगलुरु। दोपहिया और तिपहिया वाहनों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी ने आज भारत के पसंदीदा पारिवारिक इलेक्ट्रिक वाहन के नवीनतम मॉडल टीवीएस आईक्यूब एस 4.7 टू व्हीलर लॉन्च की है। लगभग 9 लाख से अधिक भारतीय परिवारों के भरोसे के साथ टीवीएस आई क्यूब ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीवीएस आई क्यूब एस 4.7 की कीमत 1,37,142 दिल्ली एक्स-शोरूम, केंद्र और राज्य सब्सिडी सहित) रखी गई है। यह 175 किमी की आईडीसी–प्रमाणित रेंज और नए रंगों के विकल्प प्रदान करता है, जिससे परिवारों के लिए लंबी दूरी तय करना अधिक आसान और आत्मविश्वास से भरा होगा। रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए इस स्कूटर में बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे राइडर्स अपने दैनिक सफर के साथ ही लम्बी और अचानक बनने वाली यात्राएं भी बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। बेहतर रेंज के साथ इसमें दो नए रंग मैग्नीफिकेंस पर्पल बिगे और हार्लेकुइन ब्ल्यू बिगे शामिल किए गए हैं। साथ ही टाइटेनियम ग्रे मेट का विकल्प भी मौजूद है, जिससे ग्राहकों के पास अधिक विकल्प उपलब्ध होते हैं। ग्राहकों की जरूरतों को गहराई से समझते हुए अपने उत्पादों को लगातार बेहतर बनाने के प्रयास के तहत टीवीएस आईक्यूब एस को 4.7 किलोवाट तक अपग्रेड किया गया है। इससे बैटरी क्षमता बढ़ी है, जबकि वही भरोसेमंद और परिचित राइडिंग अनुभव बरकरार रखा गया है, जिस पर ग्राहक भरोसा करते हैं। टीवीएस आईक्यूब तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है। ग्राहकों को रेंज, कनेक्टेड फीचर्स और रंगों के मामले में पावर ऑफ चॉइस देना। वाहन सुरक्षा और खरीद के पूरे अनुभव में भरोसे के साथ पूरी शांति सुनिश्चित करना। टीवीएस आईक्यूब को सरल, प्रभावी और बिना झंझट के चलाने का अनुभव देना। ये सभी पहलू इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को हर किसी के लिए सुलभ बनाते हैं और टीवीएस आईक्यूब को भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में और मजबूत करते हैं।



